हरिद्वार: डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने रोशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में जिला योजना एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की ली समीक्षा बैठक
हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने रोशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में जिला योजना एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से जिला योजना एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने पूछा कि प्रत्येक विभाग को कुल कितना बजट आवंटित हुआ है। और उसके सापेक्ष कुल कितनी धनराशि व्यय हो चुकी है।