करछना: सेमरी गांव में बकरी के लिए पीपल का पत्ता तोड़ने गए युवक का पैर फिसलने से कुएं में गिरकर हुई मौत, मचा हड़काम
करछना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रामबाबू बृहस्पतिवार शाम 5 बजे के करीब बेटा को साथ लेकर बकरी के लिए पीपल पत्ता तोड़ने के लिए खेत की ओर गया था। पत्ता तोड़ते वक्त पेड़ के पास में मौजूद कुआं में पैर फिसलने से रामबाबू गिर गया। सूचना होने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची डेढ़ घंटे कड़ी मसक्कत के बाद रामबाबू को बाहर निकाला। तब तक मौत हो चुकी थी।