करछना: कंजासा गांव में मारपीट के दौरान घायल हुए युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम
घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजाशा गांव में 5 दिन पूर्व उक्त गांव निवासी रामवृक्ष निषाद पुत्र मिस्त्री लाल एवं विनोद कुमार निषाद के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गया था। रामवृक्ष को गंभीर चोटे आने पर जिले के अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिसकी मंगलवार रात 2 बजे करीब मौत हो गई। बुधवार शाम 4 बजे करीब आक्रोशित परिजनों ने घूरपुर थाना के सामने शव रखकर किया चक्का जाम।