गुमला: गुमला के अम्बेराडीह मंदिर से दिनदहाड़े दान पेटी तोड़कर चोरी, बच्चा गोद में लिए महिला पर संदेह
Gumla, Gumla | Oct 1, 2026 अमेराडीह स्थित बजरंगबली मंदिर में गुरुवार को दिनदहाड़े दान पेटी तोड़कर रुपये चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। मंदिर के पुजारी सुंदरू पंडित ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। बताया गया कि चोरी करने वालों में एक महिला शामिल थी जो घटना के दौरान बच्चा गोद में लिए हुए थी।