टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जोश टीम का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न
टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जोश टीम का शुभारंभ कार्यक्रम गुलाब चक्कर में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर जोश टीम पहल कार्यक्रम के शुभारंभ का सीधा प्रसारण जनप्रतिनिधियों द्वारा देखा और सुना गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा ने दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा टीबी के रोगियों की समय पर पहचान कर पूरा और निशुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है, जिससे टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आई है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh