मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में श्री यशवंत यादव एवं श्री अशोक यादव की पूजनीय माताजी तथा श्री माधव एवं सोनू यादव की दादीजी स्वर्गीय श्रीमती ताराबाई मांगीलाल यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव महर्षि दयानंद मार्ग, धानमंडी स्थित निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती ताराबाई यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को नमन करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh