जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया
43 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से पांच परियोजनाओं का निर्माण होगा, 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा
14 गांवों के 2151 कृषक होंगे लाभान्वित
रतलाम जिले में आज जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा तीन तालाबों एवं दो बैराज का भूमि पूजन (वर्चुअल) किया गया। इसमें से तीन तालाब रतलाम ग्रामीण के मोहनपाडा, कुआंजाघर एवं नागारुंडी एवं दो सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बोरपाड़ा एवं धावड़िया बैराज का भूमि पूजन सादेडा ग्राम में किया गया।
नागारूंडी तालाब परियोजना की लागत 14 करोड़ 70 लाख 99 हजार रुपए है। इससे 547 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा ईसरथूनी एवं जामथुन गांवों के 580 कृषक लाभान्वित होंगे।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh