भितरवार: सुरक्षा टीम ने तीन दुकानों से सैंपल लिए, सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा
खाद्य सुरक्षा टीम ने भितरवार और शासन क्षेत्र में दो डेयरी एवं एक किराना दुकान का निरीक्षण किया। टीम की अचानक कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदार दुकान बंद कर गए। विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।