नरैनी: गिरवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती परिजनों के साथ पहुंची कलेक्ट्रेट, एक युवक पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप
Naraini, Banda | Aug 23, 2024 बांदा के गिरवां क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती अपने परिवार के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर इसने अपने गांव के निवासी एक युवक के द्वारा छेड़छाड़ करने व पुलिस के द्वारा मामले में सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र देते हुए युवती ने बताया कि मैं शौच के लिए बाहर खेतों में गई थी। जहां पर युवक ने मुझसे छेड़छाड़ की।