कांगड़ा: पेंशनरों को पेंशन और 4% महंगाई भत्ता जारी करना भूली सरकार और निगम अध्यक्ष
Kangra, Kangra | Nov 6, 2024 परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक जिला कांगड़ा अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर की अध्यक्षता में मंगलवार काे 2 बजकर 30 मिनट पर संपन्न हुई। इसमें बलरामपुरी प्रदेश अध्यक्ष, वीर सिंह चौहान, रजनीश शर्मा, रमेश रैना महामंत्री जिला कांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सिमरो देवी धर्मशाला तथा मिलाप चंद के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर दुःख प्रकट किया।