कांगड़ा: कांगड़ा पेट्रोल पंप के पास निगम की बस हुई खराब, सड़क के दोनों तरफ लगा लंबा जाम, लोग परेशान
Kangra, Kangra | Oct 30, 2024 कांगड़ा पेट्रोल पंप के पास बुधवार काे 1 बजकर 20 मिनट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में अचानक खराबी आने के कारण बस वहीं पर रुक गई। जिससे सड़क के दोनों और लंबा जाम देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी (38डी-3650) बस कांगड़ा बस स्टैंड की ओर जा रही थी और बीच सड़क में खराब हाे गई।