कांगड़ा: जिले में भैयादूज के पर्व पर मटौर चौक पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान
Kangra, Kangra | Nov 3, 2024 भैयादूज के पर्व पर कांगड़ा के मटाैर चौक पर रविवार साढ़े चार बजे लंबे जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। सड़क के दाेनाें ओर गाड़ियाें की लंबी-लंबी कतारें देखने काे मिली। ट्रैफिक के लिहाज से संकुचित हो चुके इस चौक पर वैसे जाम लगना आम बात है, लेकिन आज त्याेहार के दिन वाहनों में लोग करीब डेढ़ घंटा तक फंसे रहे।