कांगड़ा: भैया दूज के त्योहार पर कांगड़ा पुलिस ने जेब काटने वाली 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार: डीएसपी
Kangra, Kangra | Nov 3, 2024 पिछले चार दिनों से कांगड़ा शहर में चल रहे त्योहारों के कारण भारी मात्रा में भीड़ देखने काे मिल रही थी। जब लोग अपने घर के लिए खरीदारी करने में व्यस्त होते हैं, तो चालाक अपराधी इसे छीनने और जेब काटने जैसी गतिविधियों में शामिल होकर अशांति पैदा करने के अवसर के रूप में लेते हैं। रविवार काे साढ़े छह बजे डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने इसकी जानकारी दी।