कांगड़ा: 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक कांगड़ा मुख्य बाजार में कुछ गाड़ियों को छोड़कर अन्य गाड़ियों की आवा-जाही पर रहेगी रोक: SDM
Kangra, Kangra | Oct 30, 2024 एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बुधवार काे साढ़े तीन बजे कहा कि 30 नंबवर से 2 दिसबंर तक मुख्य बाजार कांगड़ा में कुछ गाड़ियाें काे छाेड़ कर अन्य गाड़ियाें की आवाजाही पर राेक लगा दी। दीपावली महापर्व के चलते मुख्य बाजार कांगड़ा में अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से मानव सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है।