हरदोई: सेमरा के पास चलती बस में चालक को आया हार्टअटैक, बस को सुरक्षित किनारे लगाकर 40 सवारियों की बचाई जान, फिर बस में तोड़ा दम
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2024 कन्नौज बस स्टैंड से 40 सवारियां लेकर एक रोडवेज बस हरदोई आ रही थी। बस सेमरा चौराहा के पास पहुंची तभी अचानक बस चालक का संतुलन बिगड़ने लगा। बस चालक मान सिंह ने बस को किनारे लगाया और फिर वो औंधे मुंह गिर गया। जिसे रोडवेज बस से हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक मान सिंह मूलरूप से कन्नौज के सिकंदरपुर करन निवासी है।