हरदोई: टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज में शिक्षक एवं अभिभावक संघ की वार्षिक बैठक हुई संपन्न
Hardoi, Hardoi | Jan 31, 2024 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विकास खंड टड़ियावां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज में शिक्षक अभिभावक बैठक एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपस्थित सभी अभिभावकों ने ताली बजाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।