हरदोई: कलेक्ट्रेट में पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन, ईओ और डीओ पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, बोले- ड्यूटी न देकर धनउगाही में जुटे
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2024 हरदोई में कलेक्ट्रेट पहुंचे पीआरडी के सैकड़ों जवानों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद ड्यूटी और महीनों वेतन न देना शामिल है। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर ईओ और डीओ पर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान उन्होंने ईओ और डीओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।