हरदोई: पाली के भरखनी गांव निवासी राजकुमार उर्फ रिंकू ने तमंचे से खुद को गोली मारी,एएसपी नृपेंद्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2024 अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया है कि पाली क्षेत्र के भरखनी गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार उर्फ रिंकू ने घर के बरामदे में तमंचे से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्मार्टम के लिए भेजा है। मृतक पाली थाने का हिस्ट्रीशीटर था।