हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के सेवा गांव में टीन शेड गिरने से मां-बेटी घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के सेवा गांव निवासी सर्वेश की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता अपनी 7 वर्षीय पुत्री प्रियंका के साथ टीन शेड के नीचे बैठकर चाय बना रही थी, तभी अचानक टीन शेड भरभराकर उन पर गिर गया। परिजनों ने किसी तरह टीन शेड को हटाकर मां-बेटी को निकाला। टीन शेड गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।