हरदोई: विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hardoi, Hardoi | Jan 31, 2024 हरदोई में आज अपर जिला जज और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुधाकर दूबे की अध्यक्षता में विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन मेडिकल कालेज में किया गया। कार्यक्रम में सीएमएस डाक्टर शेर सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग के लक्ष्ण दिखाई देने पर चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।