खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंदियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, छठ की दिखी आस्था और भक्ति
मुजफ्फरपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में भी देखने को मिली। रविवार को जेल परिसर में पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल में छठ व्रत कर रहे महिला एवं पुरुष बंदियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
जेल परिसर में छठ के पारंपरिक गीतों और पूजा-पाठ से माहौल भक्तिमय बना रहा। जेल प्रशासन की ओर से व्रतियों के लिए पूजा की आवश्यक व्यवस्था की गई थी। बंदियों ने पूरी आस्था और पवित्रता के साथ छठ का अनुष्ठान किया।
Musahri, Muzaffarpur | Nov 15, 2026