मंझनपुर: भाजपा के स्थापना दिवस पर मंझनपुर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने कहा: जो कहा, वो किया, राम मंदिर का वादा पूरा किया
भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस और 46वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर रविवार को समय 12 बजे मंझनपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में भव्य आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों और विचारधारा को विस्तार से रखा।