मंझनपुर: भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर मंझनपुर भाजपा कार्यालय में धूम, जिलाध्यक्ष बोले- संकल्प से सिद्धि तक का सफर ऐतिहासिक
भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने की, जिसमें मंझनपुर विधायक लाल बहादुर समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।