मंझनपुर: रसूलपुर बड़ागांव से पुलिस ने छेड़खानी के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कौशांबी थाना क्षेत्र के रसूलपुर बड़ा गांव से रविवार दोपहर को पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पर थाना कौशाम्बी में छेड़छाड़ से संबंधित मुकदमा दर्ज था जिस पर धारा 76 बीएनएस दर्जी थी।गिरफ्तारी की पश्चात पुलिस ने थाने लाकर लिखा पढ़ी कर शिवकुमार पुत्र रामहित का न्यायालय चालान कर दिया है।