मंझनपुर: बेटे को सकुशल पाकर पहाड़पुर कोदन गांव के पीड़ित ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय पहुंचकर कौशाम्बी एसपी समेत टीम को धन्यवाद दिया
सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव का पीड़ित भारत लाल विश्वकर्मा रविवार को मंझनपुर पुलिस कार्यालय पंहुचा जहां पर उसने अपने बेटे को सकुशल बरामद पाकर उसने खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही पीड़ित ने कौशाम्बी जिले की पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है। उसने रोते हुए कहा कौशाम्बी जिले की पुलिस ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए आभार व्यक्त किया है।