मंझनपुर: वक्फ बोर्ड बिल पर तकरार: सांसद पुष्पेंद्र सरोज के खिलाफ मंझनपुर में पोस्टर वार, नगर पालिका अध्यक्ष ने खोला मोर्चा
वक्फ बोर्ड बिल का विरोध करने वाले सांसद पुष्पेंद्र सरोज इन दिनों सियासी बवाल के केंद्र में हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज़ हो गई है। मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज (फौजी) ने तो सांसद के खिलाफ रविवार को समय 11 बजे पोस्टर लगवा कर हलचल मचा दी है। इन पोस्टरों में सांसद को बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के खिलाफ बताया गया है।