चांदवा: चंदवा बीडीओ और सीओ ने देवनद छठ घाट का किया निरीक्षण
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर चंदवा प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। व्रती श्रद्धालु पूरी निष्ठा, पवित्रता और शुद्धता के साथ पर्व की तैयारियों में जुटे हैं।शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।गुरुवार की दोपहर एक बजे चंदवा बीडीओ सीओ ने घाट का निरीक्षण किया।