छठ व्रतियों के बीच कांटी विधायक अजीत कुमार ने बांटी पूजन सामग्री और साड़ी
मुजफ्फरपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने अपने बीबीगंज स्थित आवास पर कांटी विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच गेहूं, चावल एवं साड़ी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान और जन-जन की आस्था का प्रतीक है। हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के बीच पूजन सामग्री एवं साड़ी का वितरण किया जाता है, ताकि वे भी श्रद्धा और सम्मान के साथ पर्व मना सकें।
वहीं, छठ पर्व को लेकर विधायक ने कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कांटी एवं मड़वन के बीडीओ-सीओ तथा नगर परिषद कांटी के कार्यपालक पदाधिकारी को घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रोशनी, पहुंच पथ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
तिरहूत न्यूज़ | तिरहूत की आवाज, जनता की जुबानी
#TirhutNews #Muzaffarpur #Kanti #AjitKumar #ChhathPuja #BiharNews
Bihar, India | Nov 11, 2026