नईसराय: गांधी जयंती पर हुए विभिन्न आयोजन, कहीं साफ-सफाई तो कहीं बांटे गए फल
शुक्रवार को नई सराय सहित आसपास के क्षेत्र में गांधी जयंती की धूम रही। इस दौरान किसी स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की तो कहीं महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालकर फल वितरित किए गए। सुबह 10 बजे पीएम श्री हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाई