कोटकासिम: खैरथल, तिजारा जिले में नगर निकाय चुनावों में बम्पर वोटिंग, मतदान प्रतिशत 88.61% रहा
Kotkasim, Alwar | Sep 11, 2026 खैरथल तिजारा जिले की चार नगर पालिका में नगर निकाय आम चुनाव 2026 का मतदान गुरुवार शाम 6:00 बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के अंतिम आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 88.61% मतदान हुआ। कोट कासिम में दोपहर 2:00 बजे हुई झमाझम बारिश के बाद मतदान कुछ धीमा पड़ गया लेकिन बारिश रुकने के बाद बंपर वोटिंग हुई।