कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एसडीएम करैरा श्री अनुपम शर्मा द्वारा ग्राम बघेदरी अव्वल की शासकीय उचित मूल्य दुकान के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
तहसीलदार करैरा द्वारा किए गए औचक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन में दुकान में खाद्यान्न कम पाया गया। इसके अतिरिक्त, बायोमेट्रिक सत्यापन के उपरांत भी पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरित न करने तथा दुकान का स्थान बदलने संबंधी अनियमितताएं प्रमाणित हुई हैं।
प्राप्त जांच प्रतिवेदन एवं हितग्राहियों की शिकायतों के आधार पर खाद्य विभाग द्वारा सेल्समैन सुशील मंडोलिया एवं सहायक विक्रेता रामजीलाल जाटव के विरुद्ध थाना करैरा में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि PDS व्यवस्था में गबन एवं लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri