राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार नालसा स्कीम के ग्रास रूट स्तर पर आयोजित होने वाली 60 दिवसीय मेगा ड्राईव एवं जागरूकता अभियान एवं विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को तिलकामांझी कॉलोनी हातौद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित लोगों को नालसा मेगा डाइव अंतर्गत 13 योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा नालसा टोल फ्री नं. 15100 के साथ-साथ अन्य कानूनी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मेगा ड्राइव अंतर्गत चिन्हित किये गए 31 छात्रों के विद्यालय जाने में होने वाली समस्या के संबंध में चर्चा की गई एवं छात्रों के अभिभावकों को समझाईस दी गई कि वे छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय पढ़ाई के लिए भेजे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सचिव एवं पैरालीगल वालंटियर उपस्थित रहें।
#shivpuri