स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवपुरी शहरी क्षैत्र डेंगू मलेरिया सर्वे का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लगभग 5 हजार घरों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसमें लगभग 489 घरों में लार्वा पाया गया है। सर्वे अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी क्षैत्र के 39 वार्डो के लिए 134 सर्वे दलों का गठन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहरी क्षैत्र में चार बच्चों की मौत के बाद लर्वा सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर पालिका के कर्मचारियों की डयूटी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी आनंद सिंह राजावत द्वारा लगाई गई है। सर्वे दल घर-घर जाकर डेगू मलेरिया के लर्वा का निरीक्षण कर रहे हैं।
शहरी क्षैत्र शिवपुरी में लर्वा सर्वे दल में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को डयूटी आदेश जारी किए गए हैं। जिनमें 134 आंगनवाडी कार्यकर्ता, 47 आशा कार्यकर्ता, 23 एएनएम, 10 नगर पालिका कर्मचारी, 18 एमपीडब्लू, 8 मलेरिया कर्मचारी हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने आमजन से अपील की है कि वह अपने घरों में रखे पुराने टायर, कूलर, गमलों में जमा पानी के साथ पानी की टंकियों में जमा पुराने पानी को खानी करें क्योंकि इनमें डेंगू का लर्वा पनपता है वहीं आसपास जमा गंदे पानी को हटाएं अथवा उसमें जला हुआ आईल या कैरोसिन डाल दें जिससे मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का लर्वा नष्ट हो सके।
#shivpuri