मुगलसराय: राष्ट्रपिता और पू. प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर संसद भवन में चंदौली के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर बुधवार को संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम मे जनपद चंदौली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में मुगलसराय के बच्चों की स्पीच से लोकसभा अध्यक्ष मंत्रमुग्ध हो गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला नए दोनों महात्माओं के पदचिन्हों पर चलने हेतु बच्चों से आग्रह किया।