मुगलसराय: बबुरी थाना क्षेत्र में नाबालिग युवक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र में नाबालिक युवक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ित युवक के परिजनों के तहरीर पर बबुरी थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। घटना बीते मंगलवार शाम की बताई जा रही है, बुधवार को घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।