लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में घरेलू विवाद में युवक से मारपीट, युवक का उपचार जारी
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में घरेलू विवाद में एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में घायल युवक को उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु गुरुवार की दोपहर 2:30 पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया।