कानपुर: आरबीआई से 2000 के पुराने नोट बदलने वाले पांच दर्जन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा ,जिसमें कई लड़कियां और औरतें भी शामिल
2000 की पुरानी करेंसी बदलने का अनोखा मामला सामने आया है।20 हजार के नोट बदलने पर भोले भाले लोगों को 300 का लालच दिया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग पांच दर्जन संदिग्ध लोगों को रिजर्व बैंक के बाहर मौके से पकड़ा और कोतवाली थाने में पूछताछ के लिए ले गई है।जिसमें कई लड़कियां और औरतें भी शामिल हैं ।