कानपुर: केशव पुरम में अनियंत्रित होकर कार नाले में घुसी दो लोग घायल
रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुरम चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और नाले में जा घुसी। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि, घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक अस्पताल भेजा गया है दोनों को हल्की चोट आई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।