कानपुर: पुलिस आयुक्त कार्यालय में भाजपा के पार्षदों ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत,पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
नजीराबाद थाने की पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर भाजपा के पार्षदों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि ,नजीराबाद थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद पवन गुप्ता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में धाराओं में खेल किया और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।