कानपुर: परेड में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगने वाले महा स्वास्थ्य शिविर को लेकर आईएम ए कानपुर की अध्यक्ष ने दी जानकारी
आज दिनांक 5 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए सेमिनार हाल परेड में दोपहर 1:00 बजे किया गया। यह पत्रकार वार्ता विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2024 को इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आईएमए भवन परेड में आयोजित विशाल स्वास्थ शिविर एवं आईएमए कानपुर की मल्टी स्पेशियलिटी ओपीडी के शुभारंभ के संबन्ध में की गई।