कानपुर: रमजान महीने की अलविदा जुमे की नमाज़ हुई संपन्न, 300 से ज्यादा मस्जिदों में अदा की गई नमाज़
कानपुर में रमजान महीने के अलविदा जुमा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। अलविदा की नमाज़ संपन्न करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा शहर के चप्पे-चप्पे पर खास इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम धर्म गुरुओं से शांतिपूर्वक नमाज़ अदा करने के लिए कहा गया था। 300 से ज्यादा मस्जिदों में नमाजियों ने अलविदा की नमाज़ अदा की।