डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ट्रक चालकों के नया भोजपुर पुलिस ने काटे डेढ़ लाख रुपये के चालान
Dumraon, Buxar | Feb 13, 2025 आरा बक्सर फोरलेन हाईवे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ नया भोजपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि 11:30 बजे कड़ी कार्रवाई की। एक लेन जाम होने के कारण कई ट्रक ड्राइवरों को गलत लेन में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिससे सड़क पर जाम और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई थी।