डुमरांव: डुमरांव में नगर जदयू ने नगर परिषद पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दिया एक दिवसीय धरना
Dumraon, Buxar | Feb 12, 2025 डुमरांव के नगर भवन में नगर जदयू ने नगर परिषद पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार की दोपहर एक बजे एकदिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद के ईओ मनीष कुमार पर वित्तीय अनियमितता का आरोप भी लगाया गया। आयोजन की अध्यक्षता डुमरांव नगर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजय चन्द लोदी ने की।