डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर नया भोजपुर के पास सड़क हादसा, मिनी ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल
Dumraon, Buxar | Feb 12, 2025 आरा बक्सर फोरलेन पर नया भोजपुर के समीप सड़क दुर्घटना में मिनी ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना बुधवार की सुबह 7 बजे नया भोजपुर सब्जी मंडी से एक किलोमीटर पूरब फ्लाईओवर के समीप घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार हरदोई जिला निवासी चालक इद्रीश अपने वाहन में स्क्रैप का सामान लेकर दिल्ली जा रहा था।