डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर अंबेडकर महानगर के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत, फोरलेन जाम
Dumraon, Buxar | Feb 12, 2025 आरा बक्सर फोरलेन पर पुराना भोजपुर के अंबेडकर महानगर के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 6 बजे की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन को जाम कर दिया। हालांकि थानाध्यक्ष मनीष कुमार की समझाइश से आक्रोशित लोग एक घंटे बाद सड़क पर से हट गए जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ।