डुमरा: जन शिक्षण संस्थान सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आज से जन शिक्षण संस्थान सीतामढ़ी द्वारा पांच दिवसीय दर्जी का बेसिक स्किल प्रशिक्षण 38 प्रतिभागियों के साथ शुरू किया गया। प्रशिक्षण का प्रारम्भ जन शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रभारी त्रिपुरारी सिंह एवं NSDC प्रतिनिधि सत्यम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।