डुमरा: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरा में स्वीप 'लोगो' का DM व SP ने किया उद्घाटन
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम रिची पांडे और एसपी मनोज कुमार तिवारी ने डुमरा प्रखंड मुख्यालय में स्वीप 'लोगो' का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्वीप पीडब्ल्यूडी आइकॉन योगेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान डीएम व एसपी के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।