डुमरा: सीतामढ़ी डीएम ने अपने कार्यालय कक्ष में चमकी बुखार व AES रोग पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सभी विभागों की समीक्षा बैठक की
सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे ने अपने कार्यालय कक्ष में एईएस एवं चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिला वेक्टर जनित नियंत्रण पदाधिकारी रविंद्र यादव ने चमकी बुखार से बचाव को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में डीएम को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।