डुमरा: समाहरणालय में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक हुई आयोजित, डीएम ने पदाधिकारियों से लिया फीडबैक
डीएम ने समाहरणालय स्थित विमर्श कक्षा में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान डीएम ने सभी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। इस बैठक में सिविल सर्जन सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए। डीएम रिची पांडे ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।