डुमरा: सुरसंड एवं बाजपट्टी विधानसभा के वरिये अधिकारियों के साथ, डीएम एवं एसपी ने समाहरणालय में की बैठक
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 शांति पूर्ण ,स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं सहभागिता पूर्ण आयोजन को लेकर, जिला अधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने सुरसंड एवं बाजपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित बी डी ओ ,सीओ, थाना प्रभारियों,सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।उक्त बैठक समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में की गई।